September 18, 2026 23:20:36
हवन यज्ञ कर मनाया शहीद सुखदेव थापर का जन्म दिवस

हवन यज्ञ कर मनाया शहीद सुखदेव थापर का जन्म दिवस

मेयर बलकार संधू, कौंसलर ममता आशू, चौधरी,पारती,टंडन सहित आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया नमन

May15,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शहीद सुखदेव थापर जी का जन्म दिवस पर स्थानीय नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर सादगी के साथ आयोजित हवन यज्ञ करके मनाया गया। पंडित रोहताश शर्मा की तरफ से उच्चारित मंत्रो के बीच ट्रस्ट सदस्यों व शहीद के वंशजो अशोक थापर,गोरा थापर,पवन गर्ग व त्रिभुवन थापर व अन्य सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। वहीं 101 स्कूली छात्रों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्जिवलत कर शहीद की शहादत को प्रणाम किया। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित समारोह में उतराखंड स्थित सनानत धर्म के पावन तीर्थ स्थल श्री केदारनाथ धाम से पधारे पंडित मंगत राम सेमवाल बतौर मुख्यतिथि पधारे। मेयर बलकार सिंह संधू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पार्षद ममता आशू,पार्षद अनिल पारती,पार्षद चौधरी यशपाल,भाजपा प्रदेश एस.सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल इंसानियत एक धर्म से रोहित साहनी,शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर,महादेव सेवा सोसायटी प्रमुख साहिल खुराना, शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,वैष्णों देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बौबी जैन,समाज सेवक संजय थापर,भजन गायक कुमार संजीव,मालीगंज एसोसिएशन के अध्यक्ष विपन सूद काका ने कोरोना वायरस के चलते सामाजिक दूरियों की पालना करते हुए अलग-अलग समय पर देश के महान शहीद को नमन किया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय इकाई ने शहीद की जन्म स्थली के समीप शाखा का आयोजन कर दलबीर नंदा व राकेश कुमार के नेतृत्व में भी स्वयंसेवको ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद सुखदेव थापर के ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर ने सादगी के साथ मनाए शहीद के जन्म दिवस की जानकारी देते बताया की कोरोना संकट के प्रकोप के चलते इस बार देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की बजाए सादगी से समारोह को तरजीह दी है। मेयर बलकार सिंह संधू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पार्षद ममता आशू ने शहीदों को देश का सरमाया बताते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही अंग्रेजी हकूमत की गुलामी से भारत माता को आजादी मिली। इस अवसर पर सुरेश भगत,अल्का मल्हौत्रा,सुरिन्द्र बावा,रिंकू दत,विक्की,राकेश थापर,कपिल किशोर गुप्ता, लाडी थापर,विनय धीर सहित अन्य भी उपस्थित थे ।

Martyr Sukhdev Thapars Birthday Celebrated By Performing Havan Yagya



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं