ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना में फिर से कोरोना का साया मंडराता दिखाई देने लगा है जहां शाम में लुधियाना में कोरोना के 7 केस सामने आए थे वही देर शाम कोरोना के 16 नए मामले सामने आने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है । सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि जीएमसी पटियाला से हासिल हुई 55 जांच रिपोर्टों में 16 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। 37 सैंपल नेगेटिव है। उन्होंने बताया कि इन मरीजों में एक दिल्ली का है जिसे साहनेवाल एयरपोर्ट पर टेस्ट किया गया था। इसके अलावा 52 साल का पुरूष व 43 साल की मोधापुरी निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। कोरोना पॉजीटिव हुए डॉक्टर दंपति के कांटेक्ट्स से गांव जालाजन का 44 साल का पुरूष संक्रमित हुआ है। इसी कांटेक्ट से 68 साल का शखस, 66 साल की महिला व 17 साल की खन्ना से युवती की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। छावनी मोहल्ला से 43 साल की महिला, 52 साल का पुरूष, 21 साल का युवक, 40 साल का शखस व 13 साल के किशोर की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके अलावा माडल टाउन इलाके से चार साल की बच्ची, 38 साल का पुरूष व 37 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित है। इस्लाम गंज के रहने वाले 35 साल के एक नौजवान की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। यह फलू कार्नर से आया केस है। अब तक जिला लुधियाना में पाजीटिव मरीजों की गिनती 225 हो गई है। जिसमें अब तक 154 ठीक हो चुके है। जिले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मालूम हो कि सुबह सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
16 More Corona Positive Case In Ludhiana