यशपाल शर्मा, लुधियाना कोरोना को लेकर शहरवासियों की मुसीबतें अब बढ़ती दिख रही हैं। लुधियाना में अब छावनी मोहल्ला के बाद अन्य इलाकों में भी कोरोना के पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और अब धीरे धीरे करते नए मोहल्ले कोरोना की चपेट में आते दिखाई देने लगे हैं। सेहत विभाग की ओर से भेजे गए 603 सैंपलों में 526 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव और 9 सैंपल पाजिटिव आए हैं, जबकि अभी 40 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग बताई जा रही है। लुधियाना में आज 9 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें 3 मामले शहीद भगत सिंह नगर, 3 प्रेम नगर, 1 जालंधर बाइपास, एक अकाल गढ़ मार्केट व दो मामले ईशर नगर संबंधित हैं। इसके अलावा एक अन्य 60 साल व्यक्ति जिसे अपोलो अस्पताल में कोरोना पाजिटिव पाया गया है, वो अमृतसर से संबंधित है। लुधियाना में अब कुल 235 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं और जबकि बाहर के जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या यहां 97 पर पहुंच गई है। आज कुल 392 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं और 4 मरीजों को कोविड सेंटर से ठीक होने के बाद छुटटी दे दी गई, जो सभी सेंट्रल जेल से संबंधित कैदी है।
9 New Corona Case Came In Ludhiana