लुधियाना में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के आने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार को महानगर में कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि जीएमसी पटियाला से हासिल हुई 35 सैंपल रिपोर्ट में से 11 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। पॉजीटिव मरीजों में सीएमसी अस्पताल में भर्ती दोराहा की 37 साल की महिला, इस्लाम गंज, मुंडियां,दशमेश नगर व बड़ी हैबोवाल की Aचार गर्भवती महिलाएं, दीप नगर सिविल लाइन्ज से 53 साल की महिला, हबीबगंज से 65 साल की महिला, गांव जस्सोवाल का 29 साल का युवक, कोट मंगल सिंह की 48 साल की टीबी की महिला मरीज के अलावा दिल्ली के पॉजीटिव मरीज की बहन व गांव रौणी की बैंक कर्मी, 27 साल की दिल्ली निवासी युवती व गुडगांव से आया फाजिल्का निवासी 25 साल का युवक पॉजीटिव आया है। इसके अलावा 392 अन्य सैंपलों में से एक पॉजीटिव व 371 नेगेटिव है। यह मरीज प्रेम नगर पीछे हाथी मंदिर की पॉजीटिव गर्भवती महिला का पति है। इसके अलावा डीएमसीएच लुधियाना से भी 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।इसमें 33 साल का बरिंदर सिंह 64 साल की महिला शन्नो शर्मा और 30 साल की महिला मेहरीन खान शामिल है।
15 New Corona Positive Case Came In Ludhiana