ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना में कोरोना अब हर इलाके में अपनी घेराबंदी करता दिखाई देने लगा है। आज देर शाम जीएमसी पटियाला से मिली 50 सैंपल जांच रिपोर्टों में से 15 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छावनी मोहल्ला के पॉजिटिव मृतक मरीज के कांटेक्ट में आई 13 साल की उसकी बेटी व 42 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कुवैत से लौटे 28 व 25 साल के दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। राजस्थान से आया एक मरीज जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, के इस्लाम गंज कुष्ट आश्रम के निकट रहने वाले ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हिमाचल के काला अंब की एक फार्मा कंपनी का मुलाजिम और ताजपुर विश्वकर्मा कालोनी निवासी 48 साल का शखस भी पाजिटिव पाया गया है। ओसवाल अस्पताल में दाखिल पॉजिटिव डॉक्टर मरीज के कांटेक्ट्स खन्ना निवासी 57 साल का शखस व 54 साल की महिला डाक्टर सहित उनकी 19 साल की दो नौकरानियों की रिपोर्ट भी कारोना संक्रमित है। इसके अलावा डाक्टर दंपित के ही कांटेक्टस खन्ना निवासी 47 साल का एक व्यक्ति, व गांव बिजलीपुर की 29 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तीस साल का ब्रोस्टल जेल का एक विचारधीन कैदी व विवेक धाम नूरवाला रोड से 40 साल के एक शखस की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। दशमेश नगर के एक तीस साल के शखस की रिपोर्ट पाजीटिव है। जिसकी ट्रैसिंग की जा रही है।
15 New Corona Positive Case Came In Ludhiana