लुधियाना । कोरोना संकट के चलते आर्थिक तंगी झेल रहे की मार झेल रहे गरीबों, प्रवासियों, छोटे व्यवसायियों और मध्यम वर्ग की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए यूथ कांग्रेस ने विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन किया जिसमें यूथ कांग्रेस लुधियाना के अध्यक्ष योगेश हांडा विशेषतौर पर उपस्थित हुए। योगेश हांडा ने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी की चुनौती और लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी के गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसके लिए मोदी सरकार की गलत नितिया जिम्मेदार है देश की आजादी के बाद पहली बार दर्द का वो मंजर सबने देखा, जिसमें लाखों मजदूर नंगे पांव, भूखे-प्यासे, बगैर दवाई और साधन के सैकड़ों-हजारों किलोमीटर पैदल चल कर घर वापस जाने को मजबूर हो गए। उनके दर्द को देश में हर किसी ने सुना, पर शायद सरकार ने नहीं। उन्होंने कहा कि करोड़ों नौकरियां चली गईं, कई कारखाने बंद हो गए, किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन मोदी सरकार इसका आकलन नहीं कर पाई। उन्होने नरेंद्र मोदी की सरकार पर देश के नागरिको की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वायदो से पेट नही भरता मोदी सरकार सिर्फ पैकजो के ऐलान मात्र से ही इस कोरोनाकाल में देश के लोगो को सिर्फ जूमलों के सिवाय कुछ नही दे रही । सरकार को चाहिए कि वह देश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को अगले छह महीने तक 7 हजार 500 रुपये प्रदान करे। इस अवसर पर सिमू रैणा,इन्द्रजीत आहलूवालिया,रोबिन वालिया,गिन्नी वालिया,कर्ण सूनेत,जोजो सपल,हर्ष कपूर,कर्ण शर्मा,राजेश वर्मा,हर्ष,किरत आहलूवालिया,रजत छाबड़ा,राहुल चड्डा,समीर शर्मा,गुरकीरत आहलूवालिया व अन्य भी उपस्थित थे ।
Youth Congress Protest Against Modi