ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब में एक बार से काेरोना अपनी रफतार पकड़ता दिखाई देने लगा है। आज पूरे पंजाब से 86 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। जिसमें पठानकोट से 19, गुरदासपुर, फरीदकोट व अमृतसर से 13-13, लुधियाना 11, संगरूर 4, एसएएस नगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब से 3-3 के अलावा बरनाला, कपूरथला, एसबीएस नगर, जालंधर से 1-1 मरीज सामने आया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी बुलेटिन मुताबिक इसमें 16 मरीजों का संक्रमण का स्त्रोत दूसरे राज्यों से संबंधित है। आज 65 मरीज राज्य में ठीक भी हुए है। जिसमें 14 लुधियाना, 9 जालंधर,बठिंडा 5, संगरूर 5, गुरदासपुर 4, एसएएस नगर 4, तरनतारन 3,होशियारपुर 3, पठानकोट 11, फतेहगढ़ साहिब 1, मोगा 1, बरनाला से 2 मरीज शामिल है। अब तक पंजाब में 144467 सैंपलों की जांच हुई है। जिसमें 2805 पॉजीटिव रहे है। इसमें 2232 ठीक हो चुके है। जबकि 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 518 है। जिसमें 7 मरीज आक्सिजन व 4 मरीज वेंटीलेटर सपोर्ट पर है।
Corona Caught Again In Punjab 86 New Positives Arrived Today