पंजाब की रोपड़ पुलिस ने हिमाचल पुलिस के साथ ज्वाइंट आपरेशन करते हुए नकली शराब के एक बडे़ अडडे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 7 शराब बनने वाली भटिटयां और 2 लाख लीटर लाहन बरामद हुआ है। जिसे पुलिस की ओर से सीज कर दिया गया है। बताया जाता है कि हिमाचल के इन अडडों से शराब तैयार कर पंजाब में तस्करी की जा रही रही थी और पंजाब पुलिस की इस पूरे मामले की भनक लगने के बाद इस पूरे ज्वाइंट आपरेशन का अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफतार भी किया है। बताया जाता है कि इस शराब फैक्ट्री में इतने बडे़ स्तर पर नकली शराब बरामद की गई है कि इसका पूरा लेखा जोखा तैयार करने में करीब 10 घंटे का समय लग गया।
Punjab Police Raid On Fake Liquor Factory In Himachal, 7 Bhatis And Two Lakh Kilograms Of Lahan Seas