ई न्यूज पंजाब, लुधियाना हंबड़ा रोड पर काली माता मंदिर के साथ 33 फुटा रोड शापकीपर्स एसोसिएशन की ओर से मार्शल व वालिंटियर्स (कोरोना वारियर्स) के सम्मान को एक कार्यक्रम स्टार बैंकट हॉल में रखा गया। जिसमें मेयर बलकार सिंह संधू, डीसीपी स. सुखपाल सिंह बराड़, कौंसलर नरिंदर काला व एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अगुवाई ट्रैफिक मार्शल टीम इंचार्ज मंदीप केशव की ओर से की गई। इस दौरान लॉकडाउन/क्रफर्य के दौरान बेहतरीन डयूटी निभाने वाले मार्शल व वालिंटियर्स को स्मृति चिंह व प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर बलकार सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर सड़क पर खडे़ होकर डयूटी निभाना बेहद सारहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि इन सभी वालिटियर्स ने बिना किसी लालच अपने शहरवासियों की सुरक्षा करने को ये डयूटी निभाई है। वहीं इस दौरान डीसीपी स. सुखपाल सिंह बराड़ ने कहा कि इतने बडे़ संकट से निपटने को पुलिस डिपार्टमेंट के पास बेहद कम नफरी है और ऐसे समय में इन वालिंटियर्स व मार्शल की ओर से पुलिस का साथ दिए जाने से इतनी बड़े संकट से लड़ाई लड़ी जा सकी है। वहीं इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने भी सभी वालिंटियर्स के काम की सराहना की। इस दौरान ट्रैफिक मार्शल इंचार्ज मंदीप केशव ने कहा कि इस सम्मान के लिए हम लुधियाना पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हैं, लेकिन पुलिस के सहयोग बिना वालिटिंयर्स के लिए ये लड़ाई लड़ना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम पंजाब पुलिस के सहयोग के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर पीएयू के एसएचओ स. परमदीप सिंह, एएसआई ट्रैफिक हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
A Program Was Organized To Honor Marshall And Volunteers At Hambadan Road