पंजाब में भी कोरोना वॉयरस को लेकर हालात बेहतर नहीं हैं और यहां पर भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक है। ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फेसबुक पर रुबरु होते कही। मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि मुंबई, गुजरात में हालत बेहद खराब है और अब दिल्ली के बाद हरियाणा में भी कोरोना केसों की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी लाॅकडाउन का एकाएक कोरोना केसों की बढ़ोतरी के चलते लिया गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अमृतसर जालंधर व लुधियाना में बिगड़ी है। इसके साथ साथ छोटे छोटे जिलों से भी केस निकल कर सामने आ रहे हैं। पंजाब में कुछ लोग बाहरी राज्यों से आएं हैं और कुछ लोग विदेशों से आ रहे है और इसका बड़ा असर अमृतसर में देखने को मिला है। अगर आप सोशल डिस्टेंस व सेनिटाइजर व मास्क पहनने को अमल में लाएं तो इस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक यूनिवर्सिटी की स्टड़ी की जानकारी देते हुए बताया कि इस स्टड़ी के मुताबिक केवल मास्क पहनने से 75 से 80 फीसदी कोरोना से बचा जा सकता है।
More Situation Not Even Better In Punjab Regarding Corona Cm