पंजाब सरकार की ओर से आज आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादलें की लंबी सूची जारी कर दी है। जिसमें लुधियाना के डीसी प्रदीप अग्रवाल और निगम कमिश्नर केपी बराड़ का भी तबादला कर दिया गया है। अब जालंधर में डीसी का कार्यभार देख रहे वरिंदर कुमार लुधियाना के डीसी होंगे, जबकि तरनतारन के डीसी प्रदीप कुमार को लुधियाना निगम कमिश्नर की कमान दी गई है। तबादलों की इस सूची में 29 आईएएस, एक आईआरटीएस व 4 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
Dc Pradeep Aggarwal And Corporation Commissioner Kp Brar Transferred From Ludhiana