September 18, 2026 22:57:14
शहर में तीन मोहल्ले बने कंटेनमेंट जोन, सेहत विभाग करवा रहा मात्र एक हजार लोगों की सैंपलिंग

शहर में तीन मोहल्ले बने कंटेनमेंट जोन, सेहत विभाग करवा रहा मात्र एक हजार लोगों की सैंपलिंग

आज कोरोना के 26 नए मामले, कंटेनमेंट जोन छावनी मोहल्ला से आएं 5 मामले

Jun16,2020 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना में जिस लिहाज से कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, उस लिहाज से शहर का हेल्थ विभाग की कारगुजारी फलाप साबित होती दिखाई दे रही है। बात करें जिले की आबादी की तो ये 40 लाख के आसपास हैं, मगर इसमें सैंपलिंग मात्र एक हजार के करीब लोगों की ही करवाई जा रही है। सेहत विभाग की लापरवाही का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लुधियाना में छावनी मोहल्ला, इस्लामगंज व प्रेम नगर के इलाके कंटेनमेंट जोन में तबदील हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजाना एक हजार के करीब लोगों की सैंपलिंग कितनी जायज है। नियमों के तहत सेहत विभाग को कंटेनमेंट जोन में आते सभी घरों में रोजाना सैंपलिंग करनी चाहिए, लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट सरकार आदेशों के इंतजार में अटका पड़ा है। बड़ी बात ये भी है कि कोरोना पाजिटिव पाए जाने वाले अधिकतर मरीज भी हेल्थ विभाग की सैंपलिंग की पकड़ में नहीं आए, ब्लकि इनमें अधिकतर केस ऐसे हैं, जो खुद सिविल अस्पताल या किसी अन्य अस्पताल में सैंपलिंग करवाने के बाद पाजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में हेल्थ विभाग की कारगुजारी पर सवाल खडे़ होना स्वाभाविक ही है। आज भी शहर में 26 नए मामले सामने आए हैं। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि कल भेजे गए 90 सैंपलों की रिपोर्ट में 67 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव, 2 सैंपल इनवैलिड व 21 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें 19 मरीज जिला लुधियाना व एक होशियारपुर व एक मरीज बिहार से संबंधित है। एरिया कुल केस छावनी मोहल्ला से - 5 काकोवाल रोड- 1 दोराहा- 1 डाबा लोहारा- 1 कोहाड़ा- 3 हबीबगंज- 2 डिवीजन नंबर तीन- 1 बिंद्रा कालोनी- 3 बस्ती जोधेवाल- 1 मेहरबान कालोनी- 1 पंजाब माता नगर- 1 एक अन्य कारोना पॉजीटिव की रिपोर्ट दीपक अस्पताल से हासिल हुई है जोकि गांव माणुके जगराओं से संंबंधित है। चार अन्य कोरोना पॉजीटिव केसों की रिपोर्ट डीएमसी अस्पताल से हािसल हुई है। जिनमें एक जिला लुधियाना, एक संगरूर, एक कपूरथला व एक फरीदकोट से संबंधित है। अब कुल जिला लुधियाना पाजीटिव केस 417 व बाहरी राज्यों/जिलों के 137 हो गए है। आज 854 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। आज 9 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इसमें दो मैरीटोरियस कोविड केअर सेंटर व सात मरीज खन्ना में दाखिल थे। अब जिले में अब तक सेहतमंद लोगों की गिनती 227 हो गई है। आज 311 लोगों को एकांतवास किया गया है। 178 एक्टिव केस है। जबकि इस बारे में जब सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा से बात की गई तो उनका कहना है कि पंजाब में लुधियाना में ही सबसे अधिक रोजाना सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस लिहाज से ऊपर से आर्डर आते हैं, उतनी ही सैंपलिंग की जा रही है।

Three Area Became Containment Zones Health Department Is Conducting Sampling Of Only One Thousand People



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं