September 18, 2026 22:57:41
दो कोरोना पॉजि़टिव महिलाओं ने तंदुरुस्त बच्चों को जन्म दिया-सोनी

दो कोरोना पॉजि़टिव महिलाओं ने तंदुरुस्त बच्चों को जन्म दिया-सोनी

Jun19,2020 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़, 19 जून: आज जहाँ पंजाब समेत पूरा देश कोरोना संकट का डटकर मुकाबला कर रहा है, वहीं कोरोना संक्रमण से लड़ रही दो गर्भवती महिलाओं ने सरकारी मैडीकल कॉलेज और राजिन्द्रा अस्पताल, पटियाला में तंदुरुस्त बच्चों को जन्म दिया है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि दोनों कोविड पोजि़टिव महिलाओं की प्रसूति सरकारी मैडीकल और रजिन्द्रा अस्पताल, पटियाला के ओबीएस और महिला रोग संबंधी विभाग के कोविड लेबर रूम में करवाई गई है। सोनी ने आगे बताया कि दोनों मरीज़ों में से एक की 37 हफ़्तों की आईवीएफ गर्भावस्था, प्रीक्लेम्पसिया और ब्रीच प्रेज़ैनटेशन के साथ थी। प्रसूति के संकेतों के लिए 18 जून, 2020 को कोविड-एलआर प्रमुख डॉ. परनीत कौर (प्रोफ़ैसर) के नेतृत्व में डॉक्टरों और पैरा-मैडीक्स की टीम द्वारा एनेस्थीसिया और बाल रोग विभाग के सहयोग से एलएससीएस किया गया था और अब प्रसूति के बाद बाल रोग माहिरों और परिवार की देखरेख में माँ और बच्चा बिल्कुल ठीक हैं। दूसरी कोरोना पॉजि़टिव गर्भवती महिला संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दूसरी मरीज़ की गर्भावस्था भी प्रीक्लेम्पसिया के साथ थी, जिसकी नॉर्मल डिलिवरी ओबस्टेट्रिक्स और महिला रोग संबंधी विभाग की प्रमुख डॉ. श्रीमती मोही के मार्गदर्शन अधीन करवाई गई। प्रसूति के बाद माँ और बच्चा दोनों ठीक हैं और निगरानी अधीन हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है और सरकार द्वारा भी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल को और मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Two Corona Virus Positive Women Give Birth To Healthy Babies

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं