पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिस तरह से कल फेसबुक पर लाइव होकर कोरोना के बढ़ते मामलों पर अपनी चिंता जाहिर की थी, अब उसकी असर ग्राउंड रिपोर्ट में भी पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। लुधियाना में कोरोना मरीजों के आने का सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। आज एक बार फिर से शहर के अधिकतर हिस्सों से कोरोना मरीजों के आने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि जिला लुधियाना से कल भेजे गए 11 29 सैंपलों मेें 1059 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव रही और 70 सैंपल पैंडिग है। पिछले 155 सैंपलों में 94 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव, 11 सैंपलों रिपिट व 50 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है। इन कोरोना पॉजीटिव सैंपलों में 47 जिला लुधियाना, 1 जिला होशियारपुर, 1 जिला जालंधर, व एक मरीज गुजरात स्टेट से संबंधित है। जिला लुधियाना के पॉजीटिव मरीजों में 24 प्रेम नगर से आए हैं, जबकि 4 सैंसी मोहल्ला हबीबगंज, 3 पंजाब माता नगर, 1 दुगरी, 1 रिशी नगर, 2 समराला, 1 शिमलापुरी, 1 मेहरबान, 1 संगोवाल, 2 लोहारारोड, 1 डेहलो रोड साहनेवाल, 1बस्ती जोधेवाल, 1 सलेम टाबरी, 1 पायल, 1 डेहलों व 2 जमालपुर से है। एक अन्य मुंडिया कलां लुधियाना के मरीज की पॉजीटिव रिपोर्ट राजिंदर अस्पताल पटियाला से हासिल हुई है। इसके अलावा 10 करोना पॉजीटिव की रिपोर्ट डीएमसी अस्पताल से मिली है। जिसमें 8 जिला लुधियाना व 2 मरीज जिला संगरूर से संबंधित है। इस तरह आज जिला लुधियाना के पॉजीटिव मरीज 56 व बाहरी राज्य/जिले के मरीज 5 है। जिससे जिला लुधियाना के अब कुल केस 561 व बाहरी जिलों, राज्य के कुल मरीज अब तक 156 हो गए है। आज 39 मरीज ठीक हुए है। जिसमें 29 मैरीटोरियस कोविड़ केअर सेंटर,2 खन्ना, 7 एमसीएच व एक डीएमसी लुधियाना व एक जिला संगरूर से संबंधित है। इस तरह जिला लुधियाना के अब तक सेहतमंद हुए लोगों की गिनती 321 हो गई है, जबकि आज 214 लोगों को एकांतवास किया गया है।
Today 56 New Case Came In Ludhiana