यशपाल शर्मा, लुधियना लुधियाना में आज भी कोरोना पाजिटिव मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। जीएमसी पटियाला को भेजे गए 115 सैंपल में से 27 पाजिटिव केस आए हैं और 87 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आठ केस प्राइवेट अस्पताल व लैब की रिपोर्ट से सामने आए हैं। आज शहर की सबसे पॉश कालोनी सराभा नगर व राजगुरु नगर से भी एक एक पाजिटिव केस रिपोर्ट किया गया है। सरकारी अस्पताल पटियाला से आई रिपोर्ट में एक 45 साल का हेल्थ वर्कर, 49 साल का पुलिस आफिस व उसकी पत्नी, सिधवां बेट से 40 साल की औरत व 40 साल का आदमी, कंटेनमेंट जोन प्रेम नगर से 36 साल का मेल, 17 साल की फीमेल, 65 साल का मेल, 60 साल की फीमेल व 30 साल की गर्भवती फीमेल, जमालपुर न्यू विश्वकर्मा कालोनी से 20 साल की फीमेल, लवकुश नगर से 3 साल की बच्ची, जस्सियां रोड स्थित गुरनाम नगर से 29 साल का मेल (ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली), जमालपुर बचितर नगर से 24 साल की फीमेल, डाबा रोड लक्ष्मण नगर से 22 साल की गर्भवती फीमेल, बस्ती जोधेवाल स्थित बंदा बहादुर कालेानी से टीवी का मरीज, राजगुरु नगर से 32 साल का युवक, कंटेनमेंट जोन छावनी मोहल्ला से 40 साल की फीमेल, धूरी लेन स्थित मनोहर नगर से 65 साल की महिला व 22 साल का लड़का, प्रताप चौक संगीत सिनेमा से 29 साल का मेल और उसकी फीमेल पत्नी, जमालपुर से 29 साल का मेल, ग्यासपुरा स्थित न्यू आजाद नगर से मेल, 28 साल की फीमेल, पक्खोवाल रोड़ गोबिंद नगर से 52 साल की फीमेल और 54 साल का मेल शामिल है। इसके अलावा प्राइवेट लैब व अस्पताल से 5 पाजिटिव केस आने की जानकारी दी गई है। जिसमें काली सड़क स्थित गुरप्रीत नगर से 57 साल की फीेमल, सराभा नगर से 44 साल का मेल (ट्रेवल हिस्ट्री बिहार), न्यू शिमलापुरी आजाद नगर से 22 साल का मेल, डीएमसी से हैबोवाल 61 साल का मेल, ओसवाल अस्पताल से जमालपुर के 62 साल का मेल शामिल है। इसके अलावा दो पाजिटिव केस जो मोगाा से संबंधित है और गांव हातुर से 37 साल का मेल व 62 साल की फीमेल के पाजिटिव केस आज रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ लुधियाना जिला में कोरोना के मरीजों का आंकडा 623 पर पहुंच गया है और अभी 710 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। अभी तक सेहत विभाग की रिपोर्ट मुताबिक 3893 लोग घरों में होम क्वरटाइंन हैं। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में 5 केस वेंटीलेटर पर बताए जा रहे हैं और अभी तक लुधियना में कोराेना से 18 मौतें हो चुकी हैं।
Today 35 Corona Case Came In Ludhiana