पंजाब में आज फिर से कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। आज कोरोना के 207 नए मरीज और 5 मौतें रिपोर्ट की गई है। इन पांच मौतों में 3 मौतें लुधियाना में और 1-1 मौत संगरुर व मुक्तसर से रिपोर्ट की गई है। ये जानकारी पंजाब सरकार के मीडिया बुलेटिन के जरिए जारी की गई है। आज कोराेना के नए मरीजों की बात करें तो सबसे अधिक 84 मरीज आज जालंधर से रिपोर्ट किए गए हैं। जबकि लुधियाना से 25 और पटियाला से 19 पाजिटिव मरीज सामने आए हैं। आज भी कोरोना के चलते वेंटिलेटर पर 5 और आक्सीजन स्पोर्ट पर 10 मरीज बताए गए हैं। पंजाब में लुधियाना कंफर्म केस और एक्टिव केस दोनों की सूची में नंबर 1 पर चल रहा है और जबकि अमृतसर दूसरे नंबर पर है। लुधियाना में एक्टिव केसों की तादाद 507 पर है।
5 Death And 207 New Corona Case Came In Punjab