लुधियाना में कोरोना मरीजों के आंकडे़ में इजाफा होने के दौर लगातार जारी है। आज फिर से लुधियाना में 74 नए कोराेना पाजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 6 मरीज बाहरी जिलों से संबंधित बताए गए हैं। इसके साथ लुधियाना जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकडा 42 पर पहुंच गया है। आज आए नए पाजिटिव केस शहर के हर हिस्से से रिपोर्ट किया गया है। आज सामने आए मरीजों में तीन मरीज जस्सियां रोड हैबोवाल, 2 चंदन नगर, 2 रानी झांसी रोड से संबंधित हैं। आज मरने वालों में एक रायकोट के गांव जटपुर निवासी 50 साल के व्यक्ति की राजिंदरा अस्पताल पटियाला में माैत हो गई और इसके अलावा एक अन्य मौत 70 साल के खन्ना निवासी व्यक्ति की सिविल अस्पताल लुधियाना से रिपोर्ट की गई हैं।
74 New Corona Case Came In Ludhiana