पंजाब में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती दिखाई दे रही है। आज भी पंजाब में 414 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं और 6 मौतें रिपोर्ट की गई है। पंजाब में ये छह मौतें जिनमें 1 लुधियाना, 1 पटियाला, 2 जालंधर, 1 होशियारपुर, 1 गुरदासपुर से रिपोर्ट की गई है। आज सबसे अधिक केस होशियारपुर व लुधियाना से रिपोर्ट की गई है। होशियारपुर से 81 व लुधियाना से 73, जालंधर 41 व पटियाला से 50 केस रिपोर्ट किए गए हैं। पूरे पंजाब में अभी आक्सीजन से 74, वेटिलेटर पर 13 केस रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि आज 252 लोगों को अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए हैं।
414 Corona Case Report In Punjab