September 17, 2026 21:06:52
पंजाब में घरेलू एकांतवास और रैस्टोरैंट /खाने पीने वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले

पंजाब में घरेलू एकांतवास और रैस्टोरैंट /खाने पीने वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले को 5000 रुपए जुर्माना होगा

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भीड़ों में सामाजिक दूरी की बन्दिशों का उल्लंघन करने वालों को भी 10000 रुपए ज�

Jul23,2020 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से गुरूवार को ऐलाने गए नये दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य में घरेलू एकांतवास का उल्लंघन करने वाले कोविड मरीज़ों को 5000 रुपए जुर्माना किया जायेगा। राज्य में इस समय पर 951 मरीज़ घरेलू एकांतवास में हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में महामारी के फैलाव को रोकने के लिए बन्दिशों की सख्ती से पालना को यकीनी बनाने के लिए रैस्टोरैंट और खाने पीने वाले व्यापारिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के लिए भी 5000 रुपए जुर्माना करने का ऐलान किया। राज्य में कोविड की स्थिति और इससे निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलायी वीडियो कान्फ्ऱेंस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भीड़ों के दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले और तयशुदा संख्या से अधिक जलसा करने वालों पर 10000 रुपए जुर्माना किया जायेगा। आज ऐलाने गए जुर्माने /दंड पहले ऐलाने गए जुर्मानोंं से अलग होंगे। मई महीने में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना, घरेलू एकांतवास की हिदायतों के उल्लंघन पर 200 रुपए और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपए जुर्माना लाने का ऐलान किया गया था। मौजूदा दिशा -निर्देशों के मुताबिक दुकानों /व्यापारिक स्थानों को सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 2000 रुपए जुर्माना अदा करना पड़ेगा जबकि बसों और कारों में ऐसे उल्लंघन करने पर क्रमवार 3000 रुपए और 2000 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा और आटो -रिक्शा /दो-पहिया वाहनों के सम्बन्ध में 500 रुपए जुर्माना देना होगा। राज्य भर में उल्लंघन के लगातार सामने आ रहे मामलों के दौरान और जुर्मानों की व्यवस्था की गई है और डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के मुताबिक मास्क न पहनने के लिए रोज़मर्रा के लगभग 5000 चालान काटे जा रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य सरकार की तरफ से जारी दिशा -निर्देशों के अनुसार मास्क पहनना लाजि़मी करने के अमल को सख्ती से यकीनी बनाने के लिए कड़े कदम उठाने के हुक्म दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं के मुखियों और प्रबंधकों को राज्य में धार्मिक स्थानों पर मास्क पहनने समेत कोविड सम्बन्धी और सुरक्षा उपायों और सामाजिक दूरी की बन्दिशों के पालन को यकीनी बनाने की अपील की। उन्होंने धार्मिक शख्सियतों को गुरुद्वारों, मंदिरों और अन्य स्थानों के द्वारा आवाजें देकर इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने की भी अपील की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों यूनियनों को एक बार फिर केंद्र सरकार के किसान विरोधी आर्डीनैंसों के विरुद्ध सडक़ों पर रोष-प्रदर्शन न करने की अपील को दोहराते हुये कोविड के फैलाव को रोकने के लिए ऐसे आंदोलन मुलतवी करने के लिए कहा। एक अन्य प्रयास करते हुये मुख्यमंत्री ने बस अड्डों आदि जैसी सांझी स्थानों पर मास्क मुहैया करवाने वाली मशीनें लगाने के हुक्म दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन और स्वास्थ्य माहिरों को फरीदकोट और अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में भी प्लाज्मा बैंका स्थापित करने के लिए रूप-रेखा बनाने के निर्देश दिए जबकि पटियाला में राज्य के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन 21 जुलाई को किया जा चुका है। इसके उद्घाटन के पहले दिन ही चार दानी सज्जनों ने बैंक को अपना प्लाज्मा दिया। उन्होंने कोविड के इलाज उपरांत स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को इस बीमारी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपना प्लाज्मा देने के लिए अपील की। मुख्य सचिव द्वारा मीटिंग के दौरान बताया गया कि आई.ए.एस और पी.सी.एस अफसर जो स्वस्थ हो चुके हैं, को भी अपना प्लाज्मा देकर दूसरे का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंजाब पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब होम गार्ड के जवान समेत तीन पुलिस कर्मियों द्वारा पटियाला और डी.एम.सी में अपना प्लाज्मा दिया गया है। राज्य में कोविड के बढ़ रहे मामलों जो 11301 तक पहुँच गए हैं और 269 हुई मौतों संबंधी चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने मुकम्मल सावधानी के लिए न्यौता देते हुए डी.जी.पी को नियमों को सख्ती के साथ लागू करने को यकीनी बनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। बठिंडा जिले के नथाना पुलिस थाने के 28 कर्मियों के करोना पॉजिटिव पाए जाने का जिक्र करते हुउ उन्होंने बुखार या फ्लू जैसे लक्षणों वाले मुलाजिमों को कार्यालय न आने की सलाह दी और अपने टैस्ट जल्द से जल्द करवाने के लिए कहा। पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि सभी 28 पुलिस कर्मी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक सहायक सब इंस्पेक्टर के प्राथमिक संपर्क वाले थे। राज्य पुलिस प्रमुख ने मीटिंग के दौरान आगे बताया कि ऐसा ही एक मामला लहरा सब डिवीजन का सामने आया है जहाँ लहरा पुलिस थाने, दो पुलिस चौकियों और डी.एस.पी. ऑफिस के इसी हफ्ते दो तीन दिन पहले कुल 33 पुलिस कर्मी (कुल स्टाफ का 40 फीसदी) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के खडक़ां कैंपस, जहाँ कोरोना बड़े पैमाने पर फैला, में 723 नमूनों की अब तक प्राप्त टैस्ट रिपोर्टों में से 126 केस सामने आए हैं। 133 मामलों के नतीजे अभी आने बाकी हैं जबकि 127 के सैंपल अभी लिए जाने हैं। सभी पॉजिटिव केस बिना लक्षणों वाले थे और इलाज के लिए बी.एस.एफ हैडक्वार्टर जालंधर में कोविड उपचार केंद्र में भेज दिए गए हैं। जालंधर और लुधियाना में पॉजिटिव मामलों की दर ज्यादा होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इन जिलों में महामारी को और फैलने से रोकने के लिए निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। डॉ. के.के. तलवार ने मीटिंग के दौरान बताया कि मौजूदा समय में राज्य में जालंधर में सबसे ज्यादा 18 माईक्रो सीमित जोन हैं।

Rs 5000 Fine For Home Isolation Violation Flouting Of Social Distancing Norms By Restaurants



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं