हंबड़ा रोड के आसपास की पॉश कालोनियाें में भी कोरोना वॉयरस संक्रमण का संकट लगातार बढ़ता दिखाई देने लगा है। किचलू नगर में ही रहने वाले भाजपा नेता सुनील मौदगिल के बाद अब सी ब्लॉक में भाजपा नेत्री संगीता भंड़ारी की सास स्नेह लता का भी कोरोना टेस्ट पाजिटिव आने के बाद स्थानीय इलाका निवासियों में अफरा तफरी पैदा हो गई है। उक्त बुजुर्ग महिला का टेस्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही मेडिकल टीम की ओर से भाजपा नेत्री संगीता भंड़ारी, उनके पति व उनके बच्चों का भी टेस्ट लिए जाने की बात कही जा रही है और इसकी रिपोर्ट भी कल आएगी। गौर हो कि हंबड़ा रोड के आसपास की पॉश कालोनियां जिसमें ऋषि नगर के अलावा रमण इंक्लेव, अशोक विहार, किचलू नगर के साथ साथ कईं अन्य इलाके शामिल हैं, में बीते दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
Unfortunate In Kichlu Nagar C Block Bjp Leaders Mother In Law Corona Positive