लुधियाना में कोरोना का कहर अब आम लोगों पर बरपना शुरु हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना से अब लुधियाना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है और इसके साथ साथ कोरोना के नए केसों में किसी तरह की कोई कमी आती नहीं दिखाई दे रही। आज भी कोरोना से शहर में 136 केस सामने आए हैं, जिनमें 15 केस बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। बात करें कोरोना से दम तोड़ने वाले लोगों की तो इनमें 65 साल की चंदर नगर निवासी महिला जो की शुगर से पीड़ित थी कि आज पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 60 साल के हलवारा निवासी व्यक्ति जो टीवी की बीमारी से पीड़ित था कि एसपीएस अस्पताल में मौत हाे गई। इसके अलावा करनैल सिंह नगर निवासी 80 साल का व्यक्ति जो की ब्लडप्रैशर से पीड़ित था कि पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। चाैथी मौत आज सीएमसी अस्पताल में ताजपुर निवासी 50 साल के व्यक्ति की सीएमसी अस्पताल में हुई। ये व्यक्ति नमोनिया व स्पैटिक शोक से पीड़ित था। वहीं आज रिपोर्ट की पांचवी मौत बल सिंह नगर निवासी 74 साल के व्यक्ति की मौत पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में हुई। ये व्यक्ति भी ब्लड़ प्रैशर से पीड़ित था। आज कुल 420 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 294 लोगों को एकांत वास किया गया।
5 Death And136 New Corona Case Report In Ludhiana