September 17, 2026 21:54:27
लुधियाना में कोरोना ने आज ली 7 लोगों की जान, 161 नए मामले आए सामने

लुधियाना में कोरोना ने आज ली 7 लोगों की जान, 161 नए मामले आए सामने

Jul28,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना में कोरोना के कहर की शुरुआत हो चुकी है। आज फिर से कोरोना की चपेट में आ 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें एक मृतक अमृतसर जिले से संबंधित है। जबकि आज फिर से लुधियाना में 161 नए कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 15 बाहरी जिलों से संबंधित है। आज दम तोड़ने वाले मरीजों में 60 साल के छावनी मोहल्ला निवासी जो कि शूगर से पीड़ित था कि सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा मरीज जो मिल्लरगंज जनता नगर निवासी उम्र 67 साल है कि फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। उक्त व्यक्ति शूगर, ब्लड प्रेशर व दिमागी तौर पर परेशान था। एक अन्य 68 साल की महिला जो शूगर व अन्य बीमारियों से पीड़ित थी कि एसपीएस अस्पताल में मौत हो गई। जबकि चौथे कोरोना पाजिटिव मरीज उम्र 75 साल जो कि शिमलापुरी का रहने वाला है कि आज राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मौत हो गई। स्लेम टाबरी के 61 साल के कोरोना पाजिटिव एक अन्य मरीज की मौत आज मोहनदई अस्पताल में हो गई। ये मरीज पेट दर्द व पिते की बीमारी से भी पीड़ित था। जनता नगर की एक अन्य कोरोना पाजिटिव महिला उम्र 51 साल की आज एसपीएस अस्पताल में मौत हो गई। ये महिला फेफड़ों व टीबी की बीमारी से भी पीड़ित थी। आज कुल 525 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिस में से 391 लोगों को एकांतवास में रखा गया है।

7 Death And 161 Corona Positive Case Report In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं