जिस रफतार के साथ लुधियाना में कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है, अब उसी लिहाज से कोरोना ने मरीजों को अपना नवाला बनाना शुरु कर दिया है। आज लुधियाना में 9 मौतें रिपोर्ट की गई, जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। इनमें तीन मौतें सिविल अस्पताल व तीन मौतें डीएमसी अस्पताल में दर्ज की गई। अन्य तीन मौतें राजिंदरा अस्पताल पटियाला, मोहनदेई अस्पताल व सीमएसी अस्पताल से रिपोर्ट की गई हैं। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि आज जिले में 9 पॉजीटिव मरीजों की मौत हो गई है। जोकि सभी लुधियाना से संबंधित है। जबकि आज 60 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें 53 लुधियाना से संंबंधित है। इसकी विस्तृत जानकारी इस तरह से है।
9 Death And 60 Corona Positive Case Report In Ludhiana