September 17, 2026 21:57:05
दीवान टोडरमल की कुर्बानी को पुरे देश से परिचित कराने के उद्देश्य से हिन्दू न्याय पीठ ने की नई पहल

दीवान टोडरमल की कुर्बानी को पुरे देश से परिचित कराने के उद्देश्य से हिन्दू न्याय पीठ ने की नई पहल

Aug2,2020 | Enews Team | Ludhiana

इतिहास में जब भी दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह जी तथा फतह सिंह जी की शहादत की चर्चा होगी तो दीवान टोडरमल की गुरु घर के प्रति निष्ठा तथा समर्पण का जिक्र किए बगैर इतिहास आगे नहीं बढ़ेगा उक्त शब्द हिन्दू न्याय पीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहे उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि हिन्दू न्याय पीठ द्वारा सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि दीवान टोडरमल की कुर्बानी को पुरे देश से परिचित कराने के उद्देश्य से हिन्दू न्याय पीठ द्वारा 5 अगस्त से दीवान टोडरमल सेवा रसोई का शुभारम्भ किया जा रहा है जिसमें संगठन लोगों को 10 रूपये में भोजन उपलब्ध कराएगी। डंग ने कहा कि 5 अगस्त दोपहर 12 बजे गांधी नगर,मेन रोड शिवपुरी में रसोई का आरम्भ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हिन्दू सिख भाईचारे की एकता और अखंडता को एक नई दिशा देते हुए संगठन की तरफ से एक पहल की गई है। डंग ने दीवान टोडरमल के इतिहास से परिचित कराते हुए पत्रकारों से कहा कि जब साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवाने के बाद बेरहमी से शहीद करके माता गुजरी जी के पार्थिव शरीर सहित मौजूदा गुरुद्वारा फतहगढ़ साहिब के पीछे जंगल में रखा गया। इसी क्षेत्र के धनी दीवान टोडरमल ने नवाब से पार्थिव शरीर लेकर उनका अंतिम संस्कार करने की अनुमति मांगी । इस पर नवाब द्वारा रखी शर्त के अनुसार संस्कार के लिए 78000 स्वर्ण मोहरें बिछा कर भूमि प्राप्त की जोकि संसार की आज तक की सबसे बहुमूल्य जमीन है ।दीवान टोडर मल जी की गुरु घर के प्रति निष्ठा तथा समर्पण अपने आप में एक अनूठी मिसाल है, जिस के चलते उनका नाम सिख इतिहास में हमेशा सम्मान तथा सत्कार से लिया जाता रहेगा।प्रवीण डंग ने बताया कि दीवान टोडरमल रसोई के साथ संगठन उनके नाम पर सोशल साईट पर दीवान टोडरमल की जीवनी और पर प्रतियोगिता आरम्भ करेगी जिसमें हर बच्चा अपना नाम,स्कूल और एड्रेस बताकर भाग ले सकता है और सोशल साईट पर दीवान टोडरमल की जीवनी की वीडियो बनाकर उनके नंबर 9256109700 पर व्हट्स ऐप करे संगठन द्वारा हर महीने तीन विजेताओं को चुना जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 1100 रूपये दूसरा 501 रूपये व् तीसरा 251 रूपये नकद दिए जायेंगे उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जन जन तक हिन्दू सिख भाईचारे की एकता अखंडता को पहुंचाना है और संगठन द्वारा ऐसे आयोजन व् प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर भूपिंदर बंगा,सुरेश कौशिक,नरिंदर गुप्ता,कमलजीत सिंह,रिशव सहगल आदि उपस्थित हुए।

Hindu Nyaya Peeth Confrance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं