September 17, 2026 21:57:00
ईमानदारी अभी जिंदा, बैंक को लौटाया सड़क पर गिरा 2.25 लाख का सोना

ईमानदारी अभी जिंदा, बैंक को लौटाया सड़क पर गिरा 2.25 लाख का सोना

सिविल लाइंस स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के बाहर गिरा पड़ा था सोना

Aug4,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भले ही लोग इस समय कोरोना वॉयरस के आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ईमानदारी अभी भी जिंदा है। इसका जीता जागता सबूत आज सिविल लाइंस फाउंटेन चौक स्थित एसबीआई मेन ब्रांच में देखने को मिला। जहां बैंक के बाहर सड़क पर गिरा करीब सवा दो लाख का सोना उठाकर कर बैंक मैनेजर को लौटा दिया गया। ये बात आज दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास की है, जब सन्नी कुमार नाम का नौजवान को स्टेट बैंक आफ इंडिया मेन ब्रांच के बाहर सड़क पर दो सोने की चैन व दो सोने के लॉकेट पडे़ मिले। इस पर सन्नी कुमार ने ये सोने के जेवर मिलने की जानकारी बैंक के गेट पर खडे़ सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह को दी। इस पर बलजीत सिंह ने ये सोना बैंक के ब्रांच मैनेजर एसके दास को सुपर्द करने को कहा। तब मालूम पड़ा कि ये सोना बैंक के आफिसर स्तर के मुलाजिम की जेब से रुमाल निकालते गिर गया था। जानकारी मुताबिक इस सोने को लेकर बैंक का कोई ग्राहक लोन लेने को आया था और ये आफिसर इस सोने की वेल्यूएशन करवाकर बैंक लौट रहा था तो बैंक के बाहर ही ये सोना गिर गया। इस सोने की कीमत करीब सवा दो लाख के आसपास बताई गई है। सन्नी कुमार जो कि लुधियाना के सतलुज क्लब में बतौर स्कवैश कोर्ट ट्रेनर जॉब करते हैं, ने बताया कि सोना बैंक के बाहर पड़ा था, इसलिए मुझे ये लगा कि काेई बैंक से सोना लेकर आ रहा होगा या सोना बैंक में रखने जा रहा होगा, तो मैनें इसके लिए बैंक मैनेजर से संपर्क कर उन्हें ये सोना जमा करवा दिया। जिस पर बैंक मैनेजर की ओर से उनका धन्यवाद व्यक्त किया गया। सन्नी कुमार ने बताया कि कल उन्हें एसबीआई के डीजीएम की ओर से भी अपने आफिस बुलाया गया है। दो साेने की चैन व दो लॉकेट थे। डिप्टी मैनेजर संदीप कुमार की जेब से गिर गया था।

Honesty Still Alive More Than 2 Lac Gold Returned To The Bank

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं