भाजपा जिला लुधियाना के प्रधान पुष्पेन्द्र सिंगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना ने भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर चौक में भाजपा लुधियाना द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की खुशी में डोल की थाप पर भंगड़ा किया गया लड्डू बांटे व पटाके जलाये गए । जिसमें भाजपा पंजाब के महामंत्री परवीन बंसल व खजांची गुरदेव शर्मा देबी भी विशेष रूप से शामिल हुए । जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिदुओं का सपना 500 वर्ष के बाद पूरा हुआ है आज का दिन ऐतिहास के सुनहरी अक्षरों में लिखा जायेगा ! उन्होंने कहा की भाजपा के हर एक मंडलों में भी इसकी खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं तो कहीं दीये जलाए गए हैं । भाजप के जिला प्रधान ने कहा की भाजपा के सभी मंडलों व वार्डो में आज दीप मालाये की जाएगी व लड्डू बांटे जायेंगे। उन्होंने कहा की कई मंडलों में तो सुबह से ही भगवन श्री राम के नाम का गुण गान हो रहा है और कहीं पर हवन यज्ञ किया गया और कही पर दीये व मोमबतिया भी बांटी गई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई ,योगेंद्र मकोल,जिला सचिव ,संजय गोसाई, कांतेन्दु शर्मा,अश्वनी बहल ,पंजाब युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,मीडिया सचिव नीरज वर्मा,सतीश कुमार,महिला मोर्चा की प्रधान उमेश भदौरिया,संतोष विज,कविता,दीपक शर्मा,कुशाग्र कश्यप,प्रवक्ता पंकज जैन,रिंकू खुराना,संजू शर्मा,अभिषेक सिंगल,संजय शर्मा भी मौजूद थे। ,
Bjp Ludhiana Distributed Laddus In The Joy Of Laying The Foundation Stone Of Shri Ram Temple In Ayodhya