हिन्दू न्याय पीठ द्वारा गांधी नगर,शान्ति देवी धर्मशाला,मेन रोड शिवपुरी में दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई का शुभारंभ संगठन प्रवक्ता प्रवीण डंग की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 10 रूपये में भोजन थाली उपलब्ध कराई। दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई का उद्धघाटन स्वामी रामेश्वर दास त्यागी व् स्वामी अध्यात्मानंद जी महाराज ने विधि विधान के साथ किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि भोजन थाली का आयोजन संगठन द्वारा पहले ही शुरू किया जाना था परन्तु अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शिलान्यास के उपलक्ष्य में संत महात्माओ के दिशानिर्देशानुसार आज के दिन को चुना गया जोकि संगठन के लिए आज का दिन दोहरी ख़ुशी का दिन है। प्रवीण डंग ने कहा कि हर रोज 12 से 3 बजे तक हफ्ते के 6 दिन (सोमवार से शनिवार) लोगों को 10 रूपये में भोजन थाली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दीवान टोडर मल्ल का नाम सनातन धर्म और सिख इतिहास में सदैव सम्मानीय रहेगा और दीवान टोडर मल्ल ने अपना फर्ज निभाते हुए गुरु साहिब के प्रति जो निष्ठा,समर्पण भावना,वफादारी दिखाई उसने उन्हें सदा सदा के लिए अमर कर दिया। स्वामी रामेश्वरनन्द जी महाराज,स्वामी अध्यात्मानंद जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि संगठन द्वारा शुरू किया गया पुण्य कार्य सराहनीय है और इस पुण्य कार्य को दीवान टोडर मल्ल के नाम से शुरू कर संगठन ने सिख और हिन्दू भाईचारे को मजबूती दी है एक मिसाल दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ही होगा जो दीवान टोडर मल्ल की गुरु घर के प्रति निष्ठा तथा समर्पण भावना इतिहास को न जानता हो। उन्होंने दीवान टोडरमल के इतिहास से परिचित कराते हुए पत्रकारों से कहा कि मुगलों द्वारा साहिबजादों को जिंदा दीवार में चुनवाने के बाद बेरहमी से शहीद कर दिया तब टोडर मल्ल ने साहिबजादों और माता गुजरी जी के पार्थिव शरीर लेकर उनका अंतिम संस्कार करने की अनुमति मांगी । इस पर नवाब द्वारा रखी शर्त के अनुसार संस्कार के लिए 78000 स्वर्ण मोहरें बिछा कर भूमि प्राप्त की जोकि संसार की आज तक की सबसे बहुमूल्य जमीन है।प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि पंजाब में भाषा के आधार पर जो विभाजन हुआ था उसे धार्मिक रंगत दे दी गई उन्होंने कहा कि सिख धर्म में हिन्दुओं की कुर्बानी समान है उस कुर्बानी को आने वाले समय में युवा पीढ़ी को याद कराने के उद्देश्य से दीवान टोडर मल्ल के नाम पर संगठन हिन्दू न्याय पीठ द्वारा सेवा रसोई शुरू की गई है.इस अवसर पर स्वामी रामेश्वरनन्द जी महाराज,स्वामी अध्यात्मानंद जी महाराज,कुलदीप जैन,भूपिंदर बंगा,प्रमोद सूद,प्रवेश टिक्का,कमल,कुलदीप जैन,रजत सूद,मदन लाल डंग,कमलजीत सिंह,आदि उपस्थित हुए।
Hindu Nyaay Peeth Inaugurates Diwan Todar Mall Service Kitchen