ईद और रक्षा बंधन के बाद कोरोना पाजिटिव केसों में एकदम से बड़ा धमाका देखने को मिला है। आज कोरोना के 326 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना पाजिटिव केसों का ये आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिसने लुधियाना के पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। इसके साथ ही आज कोरोना के चलते 9 मरीजों ने विभिन्न अस्पतालों में दम भी तोड़ दिया। लुधियाना में आने वाले दिनों में कोरोना की स्थिति बेहद भयंकर हो सकती है। असल में इसका बड़ा कारण बीते दिनों का त्यौहारी सीजन और बाजारों में जुटी लोगों की भीड़ व घरों में मेहमान नवाजी कारण हो सकता है। उम्मीद लगाई जहा रही थी कि रक्षा बंधन के तीन दिन बाद कोरोना के बडे़ केसों में उछाल देखने को मिल सकता है, लेकिन ये समीकरण बुरी तरह बिगड़ कर रह गए हैं और रक्षा बंधन के एक दिन बाद ही कोरोना केसों में बड़ा उछाल सामने आ गया है। आज आए 326 केसों में 20 केस अन्य जिलों व राज्याें से संबंधित है।
9 Death And 326 Corona Positive Case Report In Ludhiana