September 17, 2026 21:07:17
लुधियाना में कोरोना वायरस का कहर जारी, दस मौतें,246 नए पॉजिटिव

लुधियाना में कोरोना वायरस का कहर जारी, दस मौतें,246 नए पॉजिटिव

Aug9,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना जिले में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि आज जिलालुधियाना में 246 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 224 जिला लुधियाना है व 22 दूसरे जिले व राज्य के संंबंधित मरीज है। जिला लुधियाना के  मरीजों में 9 पुलिसकर्मी, आठ हेल्थ कर्मी, 1 अंडर ट्रायल व 5 गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। आज जिला लुधियाना से संबंधित कोरोना संक्रमित दस मरीजों ने दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन ने विस्तार सहित जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 71998 मरीजों की जांच हो चुकी है। आज पिछले दो दिन से पैंडिंग रिपोर्टों में 108 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 103 जिला लुधियाना, 1 जिला कपूरथला, 1 जिला जालंधर, व तीन हिमाचल प्रदेश से संबंधित है। इसके अलावा 138 मरीजों की रिपोर्ट निजी लैब व अस्पतालों से मिली है। इसमें 121 लुधियाना, 3 जालंधर, 2 जिला पटियाला, 2 अमृतसर, 1 फतेहगढ़ साहिब, 1 मोहाली, 1 बरनाला, 2 संगरूर, 1 पठानकोट, 1 होशियारपुर व 1 हिमाचल से संंबंधित है। अब जिले काआंकड़ा 5032 हो गया है। जिसमें कई ठीक भी हो चुके है। आज 22 दूसरे जिले के मरीज आने से यह आंकड़ा 587 हो गया। आज दस मृतकों में गुरू अर्जुनदेव नगर, धांधरा रोड, माडल ग्राम, सुभाष नगर, माछीवाड़ा, जव्वदी खुर्द,संत स्ट्रीट सिविल लाइन्ज, टिब्बा रोड, दुगरी, मुहल्ला जगदीश नगर से संबंधित थे। इस तरह अब तक इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 168 हो गया है। दूसरे राज्य व जिले का आंकड़ा 44 है। आज 998 सैंपल जांच को भेजे गए है। आज माइक्रो कंटेनमेंट जोनों की गिनती 16 है।

10 Death And 246 Corona Positive Case Report In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं