कोरोनावायरस की ओर से अब शहर के थाना प्रभारियों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। लुधियाना के पांच और थाना प्रभारी कोरोना वायरस के घेरे में आ गए हैं। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी फेसबुक आईडी के जरिये लोगों से जानकारी सांझी करते हुए बताया कि कमिश्नरेट के अधीन पड़ते पांच पुलिस स्टेशन डिविजन नंबर 3, डिविजन नंबर 4, डिविजन नंब 6, लाडोवाल व दुगरी के एसएचओ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीपी राकेश अग्रवाल ने पब्लिक को आपात स्थिति न होने की सूरत में इन पुलिस स्टेशन में न जाने की सलाह दी है तथा किसी प्रकार की शिकायत के लिए 112 या फिर cp.ldh.police@punjab.gov.in पर ई-मेल करने को कहा है। उन्होंने आगे बताया कि सीपी आफिस से जुड़े कुछ और कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद यहां पर 3 अगस्त तकके लिए पब्लिक डिलिंग को बंद कर दिया गया है। अब तक लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में 221 पुिलस कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिसमें से163 अभी भी आईसोलेट है।
Five More Sho Corona Positive In Ludhiana