September 17, 2026 21:07:20
कोरोना से मौतों का सिलसिला, 10 ने दम तोड़ा, 255 नए पॉजीटिव

कोरोना से मौतों का सिलसिला, 10 ने दम तोड़ा, 255 नए पॉजीटिव

Aug12,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना में कोरोना वायरस की चपेट में आए 10 ओर मरीजों ने दम तोड दिया और 255 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है। जिसमें 243 जिला लुधियाना व 12 मरीज दूसरे जिले व राज्य के रहने वाले है। इसमें आठ पुलिस कर्मी, 9 हेल्थ कर्मी व 9 गर्भवती महिलाएं भी कोरोना का शिकार हो गई। आज दम तोड़ने वाले 10 मरीजों 7 मरीज जिला लुधियाना व जालंधर व एक गुरदासपुर से संबंधित था। विस्तार से जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि आज तक 3871 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके है। जबकि अब तक 75103 मरीजों की जांच हो चुकी है। आज पिछली लंबित रिपोर्टों में 141 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव हासिल हुई है। इसमें 140 जिला लुधियाना व 1 जिला मोगा से संबंधित है। निजी अस्पतालों व लैबों से 114 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसमें 103 जिला लुधियाना, 2 जिला मोगा, 2 जिला जालंधर, 1 जिला फतेहगढ़ साहिब, 2 जिला संगरूर, 1 जिला फिरोजपुर, 1 जिला फरीदकोट, 1 जिला फाजिल्का व 1 हरियाणा से संबंधित है। आज जिले में 243 पॉजिटिव आने से अब तक का आंकड़ा 5767 हो गया है। दूसरे जिले व राज्यों का यह आंकड़ा 659 है। आज दस मृतकों में सात जिला लुधियाना व 2 जिला जालंधर व एक जिला गुरदासपुर का था। जिला लुधियाना के मृतक शेखुपरा, जनता नगर, ढंडारी, गुरमेल कौर रोड, प्रीतम नगर माडल टाउन, राहों रोड, विश्वकर्मा रोड से संबंधित थे। इस तरह अब तक जिले में इस महामारी से पीडि़त मृतकों का आंकड़ा 194 हो गया है। दूसरे जिले व राज्य का यह आंकड़ा 48 है। आज सेहत विभाग की टीमों ने 1017 लोगों के सैंपल जांच को भेेजे है।

10 Death And 255 Corona Positive Case Report In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं