दिल्ली की तर्ज पर अब पंजाब में भी कोरोना के पाजिटिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती चली जा रही है और अगर जिस रफतार से पंजाब में मामले बढ़ रहे हैं, उससे साफ है कि पंजाब कोरोना पाजिटिव मामलों में दिल्ली को भी पीछे छोड़ देगा। आज भी पंजाब में कोरोना से 37 माैतें रिपोर्ट की गई हैं और 1741 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक दस मौतें लुधियाना व 5-5 मौतें पटियाला व संगरुर से रिपोर्ट की गई है। बड़ी बात है कि पंजाब में 345 कोरोना पाजिटिव मरीज आक्सीजन स्पोर्ट व 39 वेंटिलेटर पर हैं। इससे साफ है कि पंजाब में आने वाले दिनों में मृतकों की तादाद में बड़ा इजाफा हो सकता है। पंजाब में कोरोना के 13830 एक्टिव मामले और अभी 957 मौतें हो चुकी हैं। आज कुल 334 मरीजों को ठीक होने के बाद पंजाब भर के अस्पतालों से छुटटी दी गई है, जबकि 12 गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा गया है। आज भी कोरोना के पाजिटिव मामलों में लुधियाना सबसे आगे रहा और आज भी यहां से 398 मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि जालंधर से 242, एसएएस नगर से 169 व भटिंडा से 148 पाजिटिव मामले सामने आए हैं।
37 Death And1741 New Corona Positive Case Report In Punjab