लुधियाना में कोरोना वाॅयरस का कहर लगातार जारी है और जितने कभी मरीज पूरे पंजाब से आत थे अब उतने मरीज पाजिटिव मरीज केवल लुधियाना से आते दिखाई देने लगे हैं। इससे बात साफ है कि अब स्थिति पहले से कितनी खतरनाक होती दिखाई देने लगी है। आज महामारी के रिकार्ड नए 485 मरीज सामने आए है। जिसमें 462 मरीज लुधियाना जिला व 23 मरीज अन्य जिलों व राज्य के रहने वाले है। लुधियाना के मरीजों में 14 पुलिस कर्मी, 8 अंडरट्रायल, 7 हेल्थ वर्क व 8 गभर्वती महिलाएं भी शामिल है। आज लुधियाना में 9 मरीजों की मौत हुई हैं, जिनमें एक मरीज बाहरी जिले से संबंधित हैं। जबकि मरने वाले 8 मरीज बहादुर के रोड, ढंडारी खुर्द, मुंंडिया कलां, ताजपुर रोड,जगराओं, गांव बाजड़ा, लोहारा, बीआरएस नगर से संबंधित है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा के अनुसार अब तक 98107 मरीजों की जांच हो चुकी है। इसमें आज तक 8148 पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 5523 ठीक भी हो चुके है।
9 Death And 462 Corona Positive Case Report In Ludhiana