टिब्बा रोड पर आती न्यू कंपनी बाग कालोनी निवासी 54 साल की महिला सुरिंदर कौर की शिकायत पर किराये पर हॉल लेकर किराया न देने वाले और धमकिया देने वाले एक व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर मुताबिक सुरिंदर कौर पत्नी जगतार सिंह की ओर से न्यू कंपनी बाग में 150 वर्ग गज का हॉल परमजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी टिब्बा रोड को दस हजार रुपए किराये पर 1 जनवरी 2020 का किराये पर दिया था। परमजीत सिंह की ओर से पहले ही किराया दिया गया और इसके बाद कोई किराया व बिजली बिल तक का कोई भुगतान नहीं किया गया। सुरिंदर कौर व उनके पति जगतार सिंह जितनी बार भी उससे किराये मांगने गए तो परमजीत सिंह की ओर से उन्हें धमकियां व गंदी गालियां देकर भगा दिया गया। परमजीत सिंह खुद को राजनीतिक संबंध होने व उसके प्रधान होने की धमकियां लगातार उन्हें देता आ रहा था और बीती दस जुलाई को परमजीत सिंह ने घर में अकेली सुरिंदर कौर के साथ धक्का मुक्की की और उसकी छाती पर लातें भी मारी। जिस पर अब उक्त महिला की शिकायत पर परमजीत सिंह पर टिब्बा थाना की ओर से धारा 294, 354, 451 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।
Landlord Sent To 14 Day Judicial Custody For Threatening Person By Not Paying Rent