लुधियाना में कोरोना वॉयरस को लेकर अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है और कोरोना से जिले में 17 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के चलते लुधियाना में इतने बड़े स्तर पर लोगों की मौत से अब पूरा शहर हिलने लगा है और अब पब्लिक को भी कोरोना की गंभीरता दिखाई देने लगी है। इतना ही नहीं आज भी लुधियाना जिले में कोरोना के 393 मामले सामने आए हैं। जिसमें 3 पुलिसकर्मी, 18 हेल्थ कर्मी व 2 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। लुधियाना जिले में दम तोड़ने वाले मरीजों में जमालपुर, रणजीत एवेन्यू, बीआरएस नगर, न्यू कुंदन पुरी, सिंगला इंक्लेव, उधम सिंह नगर, उपकार नगर, मुरादपुरा, न्यू शिवाजी नगर अर्बन इस्टेट दुगरी से संबंधित हैं।
17 Death And 393 Corona Positive Case Report In Ludhiana