हैबोवाल में गारमेंट की सबसे मशहूर दुकान संत गारमेंट से शॉपिंग करने वालों के लिए राहत की खबर है। सेहत विभाग की ओर से संत गारमेंट के मालिकों व अन्य स्टाफ के लिए गए कोरोना सैम्पल नेगेटिव पाए गए हैं । गौर हो कि संत गारमेंट्स में 3 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन अब बाकी सभी मेंबर्स के सैंपल नेगेटिव आने से बड़ी राहत की खबर इलाका निवासियों के लिए आई है। इस बारे में अधिक जानकारी देते दुकान मालिक संत कुमार ने बताया कि जो तीन मामले पहले पॉजिटिव आए थे, वे पहले से ही छुट्टी पर चल रहे थे। उन्होंने बताया कि दुकान को डेली सैनिटाइज किया जाता है और इसके साथ साथ दुकान में भी सैनिटाइजर के भी पूरे प्रबंध है। उन्होंने कहा कि दुकान पब्लिक के लिए आम दिनों की तरह खुली हुई है।
Sant Garment Haibowal Kalan Corona Sample Nagative