September 17, 2026 21:06:43
आई.टी. कैडर के अधिकारियों की भर्ती के लिए टैस्ट 12 सितम्बर को होगा

आई.टी. कैडर के अधिकारियों की भर्ती के लिए टैस्ट 12 सितम्बर को होगा

Aug26,2020 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब सरकार राज्य स्तरीय आई.टी. कैडर तैयार कर रही है, जिससे राज्य को डिजिटल तौर पर समर्थ समाज और पढ़ी-लिखी अर्थव्यवस्था में बदला जा सके। यह कैडर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न प्रोजैक्टों जैसे डिजिटल इंडिया को चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सीनियर सिस्टम मैनेजर (एस.एस.एम.), सिस्टम मैनेजर (एस.एम.), एसिस्टैंट मैनेजर (ए.एम.) और टैक्निकल एसिस्टेंट (टी.ए.) समेत विभिन्न श्रेणियों के 324 पदों के लिए आवेदन माँगे गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रशासनिक सुधारों और शिकायत निवारण विभाग सचिव श्री अलोक शेखर ने कहा कि आई.टी. कैडर के पदों के लिए लिखित परीक्षा एस.ए.एस. नगर मोहाली में 12.09.2020 (शनीवार) को ली जाएगी। टैस्ट का समय प्रात:काल 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा और उम्मीदवारों को सुरक्षा के नज़रिए से और सामाजिक दूरी के नियमों की जांच के लिए प्रात:काल 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। दाखि़ला कार्ड 7 सितम्बर, 2020 से विभाग की वैबसाईट पर दिए लिंक का प्रयोग करके या सीधे https://ctestservices.com/DGR/Principal पर क्लिक करके डाउनलोड किए जा सकेंगे। अलोक शेखर ने आगे कहा कि सूचना के आदान-प्रदान और प्रयोग की सुविधा के लिए आई.टी. कैडर सभी सरकारी विभागों में एंटरप्राईज़ आर्किटेक्चर के लागूकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा, जिसके साथ समय की बर्बादी से बचा जा सकेगा। इसके अलावा यह कैडर डिजिटल प्लेटफॉर्मों जैसे कि एमसेवा, डिजीलॉकर, सेवा केन्द्रों और जी.ई.एम / ई-प्रक्योरमैंट पर विभिन्न विभागीय सेवाओं के एकीकरण में विभागों की सहायता करेगा। नए भर्ती किये गए अधिकारी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और पीएसयूएस की री-इंजीनियरिंग की प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

Test For Recruitment Of It Cadre Officials On September 12

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं