कोरोना से आज लुधियाना जिले में मौतों के आंकडे़ में कुछ कमी आई दिखाई दी है। आज काेरोना से कुल 9 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जिनमें लुधियाना जिले से संबंधित केवल 5 मामले हैं। जबकि अन्य मामलों में एक मृतक नवांशहर, एक मोगा व दो संगरुर से संबंधित हैं। वहीं आज कोरोना के कुल 258 मामले सामने आए, जिनमें 50 केस बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित पाए गए। जिनमें 26 हेल्थ कर्मचारी हैं। इसके अलावा कोरोना से आज मरने वाले लोग मेहर सिंह नगर, महाराज नगर, प्रेम नगर, कृिश्ना नगर व शिव कालोनी ढंड़ारी से संबंधित हैं।
9 Death And 258 Corona Positive Case Report In Ludhiana