वीक एंड में पूरी तरह से लॉक डाउन व शाम में 7 बजे के बाद नाइट क्रफयू के बावजूद बढ़ते कोरोना मरीजों का सैलाब पंजाब एक बार फिर से लॉकडाउन की ओर धकेल सकता है। पंजाब में आज फिर से कोरोना के 1747 मामले सामने आए हैं और मरीजों का बढ़ता ये गणित फिर से लॉकडाउन की जरुरत की ओर इशारा करता दिखाई दे रहा है। गौर हो कि दो दिन पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी फेसबुक पर लाइव हो हालात न सुधरने की सूरत में बड़ी सख्ती की ओर इशारा भी किया था। स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जारी किए गए दैनिक मैडीकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में वीरवार को 1746 नए मरीज व 37 मौतों की पुष्टि हुई है। पंजाब में आज अगर मौतों की बात करें तो 7 अमृतसर, 5-5 एसएएस नगर, लुधियाना व संगरूर, 4पटियाला, 2-2 तरनतारन, पठानकोट वहोशियारपुर के अलावा 1-1 मरीज बरनाला, फाजिल्का, कपूरथला, एसबीएस नगर,रोपड़ जिलों से रिपोर्ट की गई है। जबकि पॉजीटिव केसों में 350 लुधियाना, 186 जालंधर, 188 पटियाला, 76 अमृतसर, 178 एसएएस नगर, 55 संगरूर, 127 बठिंडा,210 संगरूर, 21 फिरोजपुर, 9 मोगा, 94 होशियारपुर, 25 पठानकोट, 16 बरनाला, 21 फतेहगढ़ साहिब, 31 कपूरथला, 44 फरीदकोट, 5 तरन तारन, 36 रोपड़, 20 फाजिल्का,22 एसबीएस नगर, 8 मुक्तसर, 26 मानसा जिलों से संबंधित है। इनमें 10 पॉजीटिव मरीजों के संक्रमण का स्त्रोत पंजाब से बाहरी है। जबकि राज्य में 741 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हुए है। इसमें 153 जालंधर, 119 पटियाला, 70 अमृतसर, 41 संगरूर, 2 बठिंडा, 50 गुरदासपुर, 4 मोगा, 29 होशियारपुर, 35 पठानकोट, 68 बरनाला, 37 फतेहगढ़ साहिब, 4 कपूरथला, 4 फरीदकोट, 4 तरन तारन, 41 फाजिल्का, 14 एसबीएस नगर, 45 मुक्तसर,23 मानसा से संबंधित है। आज तक राज्य में 988119 मरीजों की जांच हो चुकी है। इसमें 47836 मरीज पॉजीटिव पाए गए। जिसमें 30972 ठीक हो चुके है।वर्तमान में एक्टिव केस 15608 है। जिसमें 425 आक्सिजन व 49 मरीज वेंटीलेटरपर है। आज तक 1256 मौतों हो चुकी है।
37 Death And 1747 New Corona Positive Case Report In Punjab