पंजाब में कोरोना से आज मृतकों की संख्या में एकदम से बड़ा जंप देखने को मिला। पहली बार आज पंजाब में मौतों का आंकड़ा 57 तक पहुंच गया। जबकि आज नए कोरोना पाजिटिव मामले 1555 रिपोर्ट किए गए हैं। आज मृतकों की बात करें तो सबसे अधिक मरने वाले लोगों के मामले अमृतसर व लुधियाना में सामने आए हैं। आज अमृतसर में 12 और लुधियाना में 11 मौतें रिपोर्ट की गई है, जबकि जालंधर से भी 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। जबकि पाजिटिव केसों के मामले में आज जालंधर और गुरदासपुर सबसे आगे दिखाई दिए। आज जालंधर से 211, गुरदासपुर से 182 और लुधियाना से 140, फरीदकोट से 115, पटियाला से 109 मामले सामने आए हैं। जबकि आक्सीजन स्पोर्ट पर आज 495 और वेंटीलेटर पर 69 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं आज 2036 कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घरों को भी लौटे हैं।
57 Death And 1555 New Corona Case Report In Punjab