लुधियाना में कोरोना वायरस की मार लगातार जारी है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा के अनुसार लुधियाना में कोरोना के 363 नए पॉजीटिव सामने आए है। इसमें 324 जिला लुधियाना व 39 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। लुधियाना के मरीजों में 11 हेल्थ केयर कर्मी, तीन गर्भवती महिलाएं व दो अंडर ट्रायल भी शामिल है। इससे अब तक जिला लुधियाना का पॉजीटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 14184 हो गया है। इसमें 11738 मरीज ठीक हो चुके है। आज लुधियाना में 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया जोकि सभी जिला लुधियाना के गुरू अर्जुन देव नगर, धांधरा रोड, गांव इराक समराला, किचलू नगर, बीआरएस नगर, ढंडारी कलां, अर्बन एस्टेट दुगरी, बस्ती जोधेवाल, दुर्गापुरी, काकोवाल रोड पिंक सिटी, बस्ती जोधेवाल से संबंधित है। इस तरह अब तक जिले में मौतों का आंकड़ा 588 हो गया है। दूसरे जिलों व राज्यों का यह आंकड़ा 155 है। आज जिला में 930 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। गौर हो कि लुधियाना की हैबोवाल दुर्गापुरी इलाके में पुलिस और हेल्थ टीमों की ओर से 17 गलियों को कंटेनमेंट जोन के चलते सील किया गया था। लेकिन बाद दोपहर यहां की स्थिति कुछ और ही दिखाई दी। हर गली के बाहर तैनात पुलिसकर्मी मौके से गायब था और मौके पर कई गलियों से रसिया भी खुली पाई गई और लोगों की आवाजाही पहले की तरह से फिर से शुरू होते दिखी।
11 Death And 363 New Positive Case Report In Ludhiana