लुधियाना में कोरोना के 218 नए पॉजीटिव मरीज सामने आए है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि शुक्रवार को जिला लुधियाना के 185 व दूसरे जिले व राज्यों के संबंधित 33 नए मरीज रिपोर्ट हुए। इसमें लुधियाना के मरीजों में 9 पुलिस कर्मी, 5 हेल्थ कर्मी, एक गर्भवती महिला व एक अंडर ट्रायल भी शामिल है। इस तरह अब तक जिला लुधियाना का पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 17159 हो गया है। जिसमें 15033 ठीक हो चुके है। जोकि रिकवरी दर 87.61 फीसद है। आज लुधियाना में 12 मौतों की पुष्टी हुई है। इसमें 7 मरीज लुधियाना जिला व एक जिला मुक्तसर, एक जिला गुरदासपुर, एक जिला बठिंडा, एक जिला फाजिल्का व एक जेएंडके से संबंधित है। लुधियाना के मृतक न्यू स्टार सिटी कालोनी, मोही, ढंडारी खुर्द, मुंडिया कलां, प्रताप नगर, गुरू गोबिंद सिंह रोड, दोराहा से संबंधित है। इसे अब तक जिला लुधियाना में मौतों का आंकड़ा 702 हो गया है।
12 Death And 218 Corona Positive Case Report In Ludhiana