September 17, 2026 21:57:39
शिरोमणि अकाली दल किसानों की पार्टी व उनके हित के साथ खड़ी- सुखबी

शिरोमणि अकाली दल किसानों की पार्टी व उनके हित के साथ खड़ी- सुखबी

लुधियाना के आलमगीर साहिब गुरुद्वारा साहिब में की पार्टी वर्करों से मीटिंग

Sep26,2020 | Enews Team | Ludhiana

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनकी पार्टी किसानों की पार्टी है और किसानों के हितों के साथ खड़ी है, चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। सुखबीर लुधियाना के आलमगीर साहिब गुरद्वारा में नतमस्तक होने के उपरांत पार्टी वर्करों और नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में सुखबीर ने एक बार फिर से दोहराया कि शिरोमणि अकाली दल किसानों की पार्टी है और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने खुलासा किया कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष इस बिल का विरोध किया गया और किसानों के लिए पार्टी संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां इस बिल की बजाय अकाली दल का ज्यादा विरोध कर रही हैं, जो उनसे डर रही हैं। इसी तरह उन्होंने कांग्रेस पर राज्य की मंडियों का निजीकरण करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर पार्टी ने विधानसभा में कानून में संशोधन किया है। इससे पहले पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने विस्तार सहित इस बिल को लेकर पार्टी का पक्ष रखा इसी के साथ ही उन्होंने लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी का संगरूर से सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पर खेतीबाड़ी बिलों के खिलाफ वोटिंग के वक्त गायब होने का आरोप लगाया। सुखबीर ने कहा कि सिर्फ अकाली दल ने ही लोकसभा में इन बिलों का विरोध किया।

Shiromani Akali Dal Stands With Farmers And Their Interest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं