लुधियाना में कोरोना को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। सिविल सर्जन लुधियाना डा. राजेश बगगा ने बताया कि लुधियाना में सोमवार को कुल 174 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। जिनमे 1 पुलिस कर्मी और 2 गर्भवती महिला शामिल है। जिसमे लुधियाना जिले के 151 केस शामिल है। जबकि आज कोरोना से 12 मौते रिपोर्ट की गई है। जिसमे लुधियाना के 9 मरीज शामिल है, बाकी अन्य जिलों से संबंधित है। अब तक जिले में इस महामारी से पीडि़त होने के बाद दम तोडऩे वालों की गिनती 717 हो गई है। मरने वाले मरीज अमन नगर, मिलर गंज, गिल रोड, गांव लोहारा, जमालपुर, राजगुरु नगर, ताजपुर से संबंधित है।
12 Death And 174 Corona Positive Case Report In Ludhiana