लुधियाना में अभी भी कोरोना से संक्रमित मामलों का आना जारी है । सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि शुक्रवार को लुधियाना में 133 नए पॉजीटिव केस सामने आए है। इसमें 111 जिला लुधियाना व 22 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। आज लुधियाना के पॉजीटिव मरीजों में पुलिस मुलाजिम 3, हेल्थ कर्मी 4 व 1 गर्भवती महिला भी शामिल है। आज लुधियाना में कोरोना से पीडि़त 12 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। इसमें जिला लुधियाना के 6 पॉजीटिव मरीज है। इसके अलावा 1 मोगा, 1 संगरूर, 1 कपूरथला, 1 फाजिल्का व 2 जम्मू कश्मीर राज्य से है। लुधियाना के मृतक गांधी नगर, हंबड़ा रोड, हैबोवाल, खानपुर मंडी से संबंधित है। इससे अब तक जिला लुधियाना के मृतकों का आंकड़ा 750 हो गया है।
12 Death And 133 Corona Positive Case Report In Ludhiana