लुधियाना में अभी भी कोरोना से संक्रमित मामलों का आना जारी है । सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि शनिवार को लुधियाना में 179 नए पॉजीटिव केस सामने आए है। इसमें 135 जिला लुधियाना व 44 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। आज लुधियाना के पॉजीटिव मरीजों में पुलिस मुलाजिम 10, हेल्थ कर्मी 5 व 1 गर्भवती महिला भी शामिल है। आज लुधियाना में कोरोना से पीडि़त 15 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। इसमें जिला लुधियाना के 12 पॉजीटिव मरीज है। इसके अलावा 2 मोगा, 1 फिरोजपुर, 1 फाजिल्का व 2 जम्मू कश्मीर राज्य से है। लुधियाना के मृतको में 2 हैबोवाल, न्यू कुन्दनपुरी, शेरपुर मार्किट, विकास नगर, न्यू शिवपुरी, न्यू फुल्लावाल, अर्बन इस्टेट दुगरी, से संबंधित है। इससे अब तक जिला लुधियाना के मृतकों का आंकड़ा 760 हो गया है।
15 Death And 179 Corona Positive Case Report In Ludhiana