September 19, 2026 07:36:10
बंद स्ट्रीट लाइटस पर कैबिनेट मंत्री आशू ने डीसी व निगम कमिश्नर को निकाली अधिकारिक चिटठी, बोले दो दिन

बंद स्ट्रीट लाइटस पर कैबिनेट मंत्री आशू ने डीसी व निगम कमिश्नर को निकाली अधिकारिक चिटठी, बोले दो दिन चालू हो बंद लाइटें

Oct14,2020 | Enews Team | Ludhiana

शहर के विभिन्न हिस्सों में जारी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के दायरे में आती सड़कों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटस को लेकर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा व निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल को अधिकारिक चिटठी निकाल कर बंद पड़ी लाइटों को दो दिन के भीतर शुरु करने को कहा है। इस पत्र में मंत्री आशू ने इसके पीछे मामले की जांच करने व जिममेवार अधिकारियों पर सखत एक्शन लेने की बात कही गई है। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा को भेजे गए पत्र में कैबिनेट मंत्री आशू ने कह कि लुधियाना के अलग अलग हिस्सों में नेशनल हाइवे आथार्टी आफ इंडिया द्वारा किए जा रहे विकास प्रोजेक्टों वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हुई है। आगे त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है और स्ट्रीट लाइट्स बंद रहने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण रात के समय अंधेेरे में दुर्घटनाएं भी घट सकती है। आशू ने अपने पत्र में खासकर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे फिरोजपुर रोड एलिवेटिड प्रोजेक्ट एरिया, अपकमिंग स्मार्ट मल्हार रोड में भी स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हुई है जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है। इसलिए इस मामले को प्राथमिकता के स्तर पर देखा जाये ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। इस मामले के पीछे के कारणों की तह तक जांच की जाये और जिममेवार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री ने निगमायुक्त प्रदीप कुमार सभ्रवाल को लिखे पत्र में कहा कि नगर निगम की सीमा में कई विकास प्रोजेक्ट जारी है। लुधियाना फिरोजपुर रोड एलिवेटिड प्रोजेक्ट, अपकमिंग स्मार्ट मल्हार रोड सहित अन्य एरिया जहां विकास प्रोजेक्ट जारी है, वहां स्ट्रीट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी हुई है और लोग इस बारे में शिकायतें कर रहे है। इसके अलावा जहां विकास कार्य शुरू किए गए है, वहां से मौजूदा स्ट्रीट लाइटों को हटा दिया गया है। इसके लिए स्पष्ट किया जाये कि यह स्ट्रीट लाइटें किसके अधीन है और यह एरिये अंधेरे में क्यों डूबे हुए है। इसके लिए यह निर्देश दिए जाते है कि अगले दो दिन में यह सभी स्ट्रीट लाइटों को आप्रेशनल किया जाये ताकि लोगों को असुविधा न हो। साथ ही इस मामले की पूरी तह तक जांच करके जिममेवार अधिकारियों पर सखत एक्शन लिया जाये।

Cabinet Minister Ashu Issues Official Letter To Dc And Corporation Commissioner On Closed Street Lights



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं