यशपाल शर्मा, लुधियाना जिस लुधियाना शहर को पूरे भारत में स्मार्ट सिटी के नाम का तगमा मिल चुका है, उसी लुधियाना में पुरानी सीवरेज व पानी की लाइनें न बदले जाने से हर महीने सड़क धंसने के मामले तो सामने आ ही रहे थे। लेकिन अब तो एक ही सप्ताह में सड़क धंसने का आज दूसरा खतरनाक हादसा सिविल लाइंस स्थित दीप नगर मेन रोड पर सामने आ गया । ये हादसा इतना भंयकर था कि उन स्कूली बच्चों की किस्म अच्छी रही, जिनसे भरी स्कूल बस गुजरते के कुछ सैकेंड बाद ही ये सड़क का करीब 15 फीट हिस्सा टूट कर नीचे जा गिरा और ये हादसा होते ही एक्टिवा में सवार दो स्कूली बच्चे भी इसमें जा गिरे। इस हादसे में कंक्रीट सड़क की स्लैब नीचे गिरी थी, इसके चलते यहां से गुजरने वाली पानी की लेन टूट गई और इस खडड में बड़ी तेजी से पानी भरने लगा। बच्चों ने इस हादसे के बाद होश संभालते ही चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने इन बच्चों को बाहर निकाला। ये पूरा वाक्या आज सुबह करीब आठ- साढे़ आठ बजे के आसपास का है। बड़ी बात है कि इस हादसे वाली जगह से मात्र 70 फुट की दूरी पर यही सड़क धंस गई थी और मौके पर दस फुट चौड़ा व दस फुट गहरा गडडा हो गया था। लेकिन इसके बाद सड़क के हिस्से को ठीक करवाने में नगर निगम की बीएंडआर व ओएंडएम शाखा ने करीब छह महीने तो लगा दिए, लेकिन तब ये सड़क क्यों धंसी इसकी तह में नहीं जा पाए और आज उसी का नतीजा है कि आज इतना बड़ा हादसा फिर से इस सड़क पर पेश आ गया। मेयर बलकार सिंह संधू व इलाका काैंसलर सुशील राजू थापर ने मौके पर पहुंच पूरी स्थिति का जायजा लिया और जल्द इस गडडे को भरने के आदेश तो दे दिए, लेकिन ये हादसा क्यों हुआ इस पर अभी तक निगम किसी टारगेट तक नहीं पहुंच पाया। अब ये मामला राजनीतिक रंगत न पकड़ ले, इसको ध्यान में रख निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल की ओर से बीएंडआर के एक्सईन से लेकर जेई तक के स्टाफ को शो काज नोटिस जारी कर दिया है। ---- दोनो छात्र केवीएम स्कूल के इस हादसे में जो दो छात्र घायल हुए हैं, उनके नाम माही व कनव बताए जा रहे हैं और ये दोनों छात्र अपने छावनी मोहल्ला निवास से एक्टिवा पर केवीएम स्कूल जा रहे थे। इस हादसे में दोनों बच्चों के भीतरी चोटें आईं हैं, जब उनका नया एक्टिवा पूरी तरह से डैमेज हो गया। -------- पुरानी व उम्र पुरी कर चुकी सीवरेज व पेय लाइनाें पर बनी रह स्मार्ट सड़कें नगर निगम की ओर से केंद्र के फंड पर शहर में स्मार्ट सड़कें व स्मार्ट मार्केंटें जरुर बना रही है, लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि इन्हीं स्मार्ट सड़कों के नीचे पुरानी व उम्र पूरी कर चुकी पानी व सीवरेज की लाइनें हैं, जिन्हें बदले जाने की दरकार सालों से है। लेकिन ये मामला सड़क के नीचे का है, इसलिए हर अफसर व नेता चुप्पी साधे हुए है। लुधियाना में आज के हादसे ने सबको शास्त्री नगर फाटक, होटल ऑन के बाहर का हादसा व मल्हार रोड पर सड़क धंसने के बडे़ हादसे याद दिला दिए। आज ये बड़ा हादसा पेश आया है, इसलिए आज ही के दिन नगर निगम अफसरों व नेताओं को ये भी याद दिलाना जरुरी है कि शहरवासियों को व लुधियाना स्मार्ट बनाने के लिए सड़कें नहीं, ब्लकि पुरानी लाइनें बदलने की जरुरत है, क्यों कि कल के बाद किसी को ये हादसा याद नहीं रहेगा और जब फिर कहीं बड़ा ऐसा हादसा पेश आएगा, उस दिन फिर ये चर्चा की जाएगी। मौके देखने पर साफ पता चला रहा था कि मौके पर अंडरग्राउंड पानी की बडी लीकेज थी, जिसके कारण सड़क के नीचे की सारी मिटटी सीवर या पानी की लेन में जाकर खिसकती चली गई और नई डाली गई कंक्रीट स्लैब पर से जब स्कूल वैन गुजरी तो ये स्लैब टूट कर नीचे जा गिरी। ---- इन अफसरों को जारी किया गया शो काज नोटिस नगर निगम कमिश्नर की ओर से उक्त पूरे मामले में क्वलिटी पर सवाल खडे़ करते हुए व लापरवाही बरतने के मामले में बीएंडआर के एक्सईन रमण कोशल, एसडीओ संजीव कुमार व अंकुश शर्मा को शो काज नोटिस जारी किया गया है, लेकिन ये मामला अंडर ग्राउंड पानी सीवरेज की लाइनों से जुड़ा है, इसलिए इस पूरे मामले में ओएंडएम के अफसर भी कार्रवाई के दायरे में आने चाहिए।
Deep Nagar Main Road Sinking Into The Ground Passing School Van