September 17, 2026 19:30:38
भैणी साहिब खेल मॉडल के आधार पर प्रदेश भर में खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे- मुख्यमंत्री चन्नी

भैणी साहिब खेल मॉडल के आधार पर प्रदेश भर में खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे- मुख्यमंत्री चन्नी

पंजाब के विकास के लिए सतगुरु उदय सिंह का लिया आशीर्वाद

Nov20,2021 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक और जिला स्तर पर भैनी साहिब के खेल मॉडल के आधार पर खेल मैदानों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी आज पहली बार भैनी साहिब के दौरे पर पहुंचे और इस अवसर पर उन्होंने नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री एच एस हंसपाल, समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा, गिल विधायक व पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद मौजूद थे। इस अवसर पर चन्नी ने भैनी साहिब में एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पूरे राज्य में इस तरह के एस्ट्रोटर्फ और खेल के मैदान विकसित करेगी।मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया कराने की अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के आधुनिक खेल मैदानों से खिलाड़ी ओलम्पिक और अन्य विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जल्द ही इस तरह के एस्ट्रोटर्फ और फुटबॉल मैदान के विकास के लिए भैनी साहिब के प्रबंधन के परामर्श से एक खाका तैयार करेंगे ताकि खिलाड़ी विश्व स्तर के मानकों के अनुसार पेशेवर अभ्यास कर सकें और आश्वासन दिया कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगन से काम कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भेजने में राज्य का नेतृत्व करेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के सर्वांगीण विकास और यहां की जनता की भलाई के लिए सतगुरु उदय सिंह का आशीर्वाद मांगा। इस बीच सतगुरु उदय सिंह, जो कि करीब 650 करोड़ रुपए के बुडढा नाला प्रोजेक्ट के टास्क फोर्स के मुखिया भी हैं, ने कहा कि जो भी आदेश देंगे, उस पर तुरंत अमल किया जाएगा। इस अवसर पर सतविंदर कौर बिट्टी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम सिंह बाजवा, सरपंच गुरदीप सिंह, करणवीर सिंह ढिल्लों, उपायुक्त वीरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर अन्य मौजूद रहे।

Bhaini Sahib Sports Model To Be Replicated In Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं