अगर आप इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पॉश इलाकों में मकान व दुकान लेना चाहते हैं तो ट्रस्ट की ओर से आगामी 26 नवंबर को ई आक्शन रखी गई है और इसमें हिस्सा लेने के लिए कल सोमवार को दिन अंतिम रहेगा। आप कल शाम 5 बजे तक अपनी पसंद की किसी भी साइट के लिए ड्राफट के साथ आवेदन कर सकते हैं। इस बार की आक्शन में अगर डिमांड वाली व बिजनेस एंगल से गुड प्रॉपर्टी की बात करें तो उसमें बीआरएस नगर के चार एससीएफ साइट हैं , जो बीआरएस नगर मेन रोड पर सीएफसी स्कूल से ठीक पहले पड़ते हैं। करीब 181 गज की एससीएफ की सिंगल साइट के लिए ट्रस्ट की ओर से करीब 1.27 करोड़ रुपए रिजर्व अमाउंट रखी है। हालांकि इसके आसपास ट्रस्ट की ओरसे 2.50 करोड रुपए से लेकर 3 करोड़ के बीच कईं एससीएफ बेचे हैं। इसके अलावा इस आक्शन में राजगुरु नगर ए ब्लॉक स्थित 56 ए नंबर का कार्नर प्लॉट भी रखा है । बात करें इस प्लाट की तो कईं एलडीपी होल्डर्स इस प्लॉट को लेने पर नजरें टिकाए हुए थे, लेकिन ट्रस्ट का हर प्रशासक व चेयरमैन इस प्लॉट को ट्रस्ट हाउस बनाए जाने को रिजर्व किए जाने की बात कह इसे बचा ले जाता रहा है। अब की बार इस प्लॉट को ई आक्शन में रखा गया है और करीब सवा करोड़ रुपए इस प्लॉट की रिजर्व अमाउंट रखी गई है। कोई भी खरीददार इस प्लॉट की ई आक्शन में हिस्सा लेने को करीब 6.22 लाख रुपए का ड्राफट बनवा इस प्लॉट की बिड़ कर पाएगा। इसके अलावा इस ई आक्शन में बीआरएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर, किचलू नगर, ऋषि नगर में पड़ते करीब 22 गज के 45 बूथ भी बोली में रखे गए हैं। इसके अलावा भी इस ई आक्शन में 100 गज से लेकर 500 गज साइज के किचलू नगर, ऋषि नगर, शहीदभगत सिंह नगर सहित कईं अन्य साइटों के प्लॉट भी रखे गए हैं। बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से इस आक्शन की जानकारी करीब 15 से 20 दिन पहले समाचार पत्रों में दी गई थी और समाचार पत्र पढ़कर बहुत से लोग इस ई आक्शन को भी भूल चुके हैं और याद केवल उन्हीं लोगों को है जो एक धडडे़ से संबंधित है। ऐसे में केवल नजदीकी व चहेते ही इस आक्शन का पूरा फायदा ले जाते हैं और इनकी ओर से ट्रस्ट के चक्कर भी काटने शुरु कर दिए गए हैं।
Tomorrow Is The Last Date To Participate In The Improvement Trust E Auction